घर वापसी के लिए लोगों का बढा इंतजार, गृह मंत्रालय के आदेश पर सीएम ने बदला फैसला

 देहरादून। लॉक डाउन में फंसे लोगो के घर पहुंचते का इंतजार लंबा हो गया है। ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर सीएम रावत ने अपना आदेश बदल दिया है। साथ ही लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। सीएम के इस फैसले से एक ओर लोगों में निराशा है, वहीं दूसरी ओर लोगों ने स्वास्थ रक्षा के लिए गए फैसले का स्वागत किया है।


 


मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाऊन के कारण फंसे लोगों  को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने  को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।